Web Images Videos Maps News Shopping Gmail more »
Recently Visited Groups | Help | Sign in
Google Groups Home
Group info
Recent pages and files
Group-Charter    

एक निवेदन :

  • सभ्य बहस और चर्चा के लिये यह समूह बना है, चुंकि अधिकतर सदस्य चिट्ठाकार हैं विषय कुछ भी हो सकते हैं जो चिट्ठाकारी के दायरे में फिट बैठें, ज़ाहिर है कि समसामयिक विषय, देश व समाज से जुड़े विषय, हिन्दी से जुड़े विषय, हमसे सरोरकार रखने वाले विषय। 
  • जब तक की बात तू तड़ाक तक न पहुंचे, धर्म जैसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा करने से किसी की भावनायें आहत न हो, कोई भड़काऊ बयानबाजी न हो, स्पैमिंग तथा व्यक्तिगत विज्ञापनबाजी न हो और चुटकुलों और अभिनेत्रियों के चित्र नुमा ईमेल फारवर्ड्स न भेजे जायें, इस समूह मे "किसी भी" विषय पर "परिचर्चा" वर्जित नहीं है।
  • एग्रीगेटर्स और ब्लॉगसर्च तंत्रों की मौजूदगी होते इस समूह में अपनी हर पोस्ट की जानकारी देने का प्रावधान नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है की हममें से अधिकांश समूह का वार्तालाप ईमेल से पढ़ते हैं और अगर हर कोई अपनी प्रविष्टि की सूचना समूह में देने लगे तो मुसीबत होगी।
निम्नलिखित किस्म के संदेश वर्जित हैं और ऐसे संदेश भेजने वाले सदस्य की सदस्यता बिना किसी चेतावनी के समाप्त कर दी जायेगी।
  • किसी उत्पाद का विज्ञापन (नये उत्पादों या वेबसाईट औजारों की सूचना इसमें शामिल नहीं)
  • चुट्कुले, चित्रों, अपनी रचना या टाईमपास सामग्री वाले ईमेल फारवर्ड्स
  • किसी सदस्य विशेष को संबोधित व्यक्तिगत संदेश
  • भड़काऊ, व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप या धर्म जैसे संवेदनशील मसलों पर संदेश
  • अपने या किसी ब्लॉग पोस्ट की सूचना या ब्लॉग पोस्ट (नये ब्लॉग की सूचना केवल एक बार दी जा सकती है, ब्लॉग पोस्ट से संबद्ध विषय पर चर्चा की जा सकती है। उद्देश्य यही है कि ये लिस्ट नारद जैसे एग्रीगेटर की तरह इस्तेमाल न हो।)
चिट्ठाकार मेलिंग लिस्ट में मॉडरेशन की व्यवस्था नहीं है। आप जो भी संदेश भेजते हैं वह तुरंत सेंकड़ों लोगों तक पहुँच जाता है इसलिये अपना सेंसर खुद बनें, स्वनियामन ही श्रेष्ठ तरीका है इस मंच को साफ सुथरी चर्चा का मंच बनाने का। हम यह डंडे की जोर पर नहीं करना चाहते।

 

कुछ काम की टिप्सः

  • क्या आपने अभी अभी चिट्ठाकारी शुरु की है? क्या आप चिट्ठाकारी शुरु करना चाहते हैं? तो सर्वज्ञ पर स्वागत पृष्ठ अवश्य पढ़ें। 
  • किसी भी संदेश का जवाब देते समय मूल संदेश को ज़रूर उद्धत या कोट करें। हमारे अधिकतर सदस्य संदेश ईमेल द्वारा प्राप्त करते हैं और उन्हें इससे आपका संदर्भ को जानने में मदद मिलती है और साथ ही इससे वार्तालाप की श्रृंखला या थ्रेड भी बनती जाती है।
  • कृपया समूह को मास मेलिंग के लिये प्रयोग न करें, ऐसा करने पर आपको समूह से हटा दिया जा सकता है।
  • अपना संदेश किसी व्यक्ति को नहीं समूह को संबोधित कर लिखें क्योंकि यह व्यक्तिगत वार्तालाप या चैट का माध्यम नहीं है। संदेश लिखते वक्त यह ध्यान रखें कि वह सेंकड़ों लोगों तक तुरंत ईमेल द्वारा प्रेषित हो जायेगा, आपसे अपेक्षा रहती है कि आप अपनी भाषा और लहज़ा संतुलित और दोस्ताना रखें।
  • अपनी बात विस्तार से लिखें, सवाल पूछने से पहले गूगल तथा इस समूह में एक बार खोज कर लें, हो सकता है ये सवाल पहले भी पूछा जा चुका हो और जवाब आपको तुरंत मिल सके। 
  • समूह में केवल जवाब पाने ही नहीं जवाब देने के लिये भी लिखें।

 

Version: 
1 message about this page
Nov 14 2007 by Debashish
कृपया इस समूह का चार्टर पढ़ें। इसमें हाल ही में कुछ जोड़ा गया है।

Click on http://groups.google.com/group/Chithakar/web/group-charter
OR
copy & paste it into your browser's address bar if that doesn't work.
Create a group - Google Groups - Google Home - Terms of Service - Privacy Policy
©2009 Google